canala

लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Khabar in hindi ख़बर पंजाब राज्य

पंजाब के लुधियाना में पायल नगर के नजदीक देर रात बड़ा हादसा हुआ। अंधेरे की वजह से नहर में एक कार गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य बुरी तरह से घायल है। पुलिस की प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इस बारे में आगे कुछ पुष्ट तौर पर कहा जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ। फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर छह लोग जा रहे थे। जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से निकवाया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन्दर सिंह (40) पुत्र भगवंत सिंह, जगतार सिंह (45) पुत्र बावा सिंह, जग्गा सिंह (35) पुत्र भजन सिंह, कुलदीप सिंह (45) पुत्र करनैल सिंह निवासी और जगदीप सिंह (35) पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *