shen-warn

दुनिया के महान गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं रहे

Khabar in hindi ख़बर खेल राज्य

शेन वॉर्न (Shane Warne) अब इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। शुक्रवार देर शाम वे थाईलैंड के अपने विला में अचेत (Shane Warne Death) अवस्था में पाए गए थे। उन्हें अस्तपाल ले जाया गया, लेकिन वे बचाए नहीं जा सके। 52 साल के ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर वॉर्न की मौत को लेकर हालांकि फैंस संदेह जता रहे हैं। आज ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रॉड मार्श (Rod Marsh death) की डेथ पर वॉर्न ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था। इसके 12 घंटे बाद वे दुनिया छोड़कर चले गए। कई फैंस उनकी इस बात को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि चैंपियन के इस तरह जाने का हमें विश्वास नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *