inside-ukraine

Ukraine Russia War: यूक्रेन में युद्ध से तबाही, कई इलाके बने खंडहर

Khabar in hindi ख़बर देश-विदेश

Ukraine Russia War: यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें दिन रूस की सेना ने कई शहरों पर बमबारी तेज कर दी है जिसमें रिहाइशी इलाको को खंडहर में तब्दील कर दिया गया है। वहां के लोग खौफजदा होकर देश छोड़ रहे हैं।

रूस ने अपनी मिसाइलों से यूक्रेन को लगभग तबाह कर दिया है। सात दिनों से हो रहे मिसाइल हमलों में हजारों लोगों की जान गई तो वहीं कई घायल भी हुए हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन में पड़ रही ठंड परेशानी को और बढ़ा रहा है। दरअसल यूक्रेन में फिलहाल तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे है। यूक्रेन में बन रही स्थिति को देखते हुए ब़ड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है। पांच लाख से ज्यादा लोग यूरोपीय संघ के देशों या फिर किसी और देश में शरण ले चुके हैं।

मंगलवार को कीव में टीवी टावर को बनाया निशाना

मंगलवार को रूसी सेना ने राजधानी कीव में मुख्य टीवी टावर को निशाना बनाया है। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई टीवी चैनलों का प्रसारण प्रभावित हुआ है। यूक्रेन के गृहमंत्री ने इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ”रूसी सेना ने बेबनियार में मेमोरियल कॉम्पलेक्स के नजदीक टीवी टावर पर हमले किए। रूसी अपराधानी अपनी बर्बरता से बाज नहीं आ रहे हैं. रूस=बर्बर”. टीवी टावर उस ओब्राहएच मेट्रो स्टेशन से काफी करीब है जहां सैकड़ों लोग सबवे में पनाह लिए मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *