ukraine russia

Russia-Ukraine crisis- एक और भारतीय छात्र को लगी गोली

Khabar in hindi ख़बर राज्य

रूसी सैनिकों के हमले के बाद यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार की तड़के आग लग गई। पास के ही शहर एनरगोडर के मेयर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। यूक्रेन के कुछ हिस्सों में भारी लड़ाई और गोलाबारी अभी जारी है। रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल रूसी आक्रमण पर चर्चा के लिए गुरुवार को ब्रेस्ट में दूसरे दौर की वार्ता के लिए मिले। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन रूसी सेना के हाथों में जाता है, तो अगला निशाना बाल्टिक राज्य हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है। आपको बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण की घोषणा की थी। इस युद्ध के एक सप्ताह हो चुके हैं। 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अभी तक सैकड़ों लोगों की जान गई है।

इस बीच यूक्रेन के अलग-अलग शहरों से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चला रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है। गोली उस वक्त चली, जब छात्र भारत लौटने के लिए निकला था। ऐसे में इलाज के लिए छात्र को कीव लौटना पड़ा। बता दें कि इस जंग में अब तक 1500 यूक्रेनी घायल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *