गणेश चतुर्थी के उत्सव पर अम्बानी परिवार में जश्न का माहौल, सास नीता से लेकर बहु श्लोका तक देखने को मिला 

Khabar in hindi ख़बर मनोरंजन

पुरे देश में गणपति बप्पा की धूम मची हुई है चारो तरफ गणेश उत्सव की ही धूमधाम चल रही है। महाराष्ट्र में इसका अलग ही माहौल बना हुआ है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवूड तक सभी सेलेब्स गणपति बप्पा का धूम-धाम से स्वागत कर रहें हैं। बाकि सेलेब्स की तरह, अम्बानी परिवार भी गणपति बप्पा का जन्म उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मना रहा है बीती रात अम्बानी परिवार में अभिनेता से लेकर नेता तक का आना जाना हो रहा था और इस खास उत्सव में अम्बानी परिवार की बहुओं ने चार चाँद लगा दिए।

दिखा अम्बानी परिवार की बहुओं का धमाकेदार जलवा

बता दें कि हर बार कि तरह इस बार भी गणेश उत्सव अम्बानी आवास यानि अंटीला में ही बनाया जा रहा है। अम्बानी परिवार के गणेशोत्सव की काफी वीडियो और फोटोज सामने आई है। इस्टाग्राम वीडियो में आप देख सकते है की फूलो की सजावट की हुई है और पंडाल भी बेहद खूबसूरत सजाया गया है। पंडाल के आलावा बॉलीवुड के सेलेब्रिटी भी सज-धजकर अम्बानी गणेशोत्सव में पहुंचे और सब से ज्यादा लाइमलाइट अम्बानी परिवार की बहुओं ले लूटी। नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट और श्लोका अम्बानी का दमदार लुक देखने लायक था।

ट्रेडिशनल लुक ने लूटी सभी लाइमलाइट

अम्बानी घर की तीनो सास बहु ट्रेडिशनल और सिमल लुक में बेहद ही खूबसूरत दिख रही थी पिछली साल के गणेश उत्सव में नीता अम्बानी का लुक बहुत सिंपल था। उन्होंने पहले पिली साड़ी पहनी थी और खुले बल किए थे लेकिन इस बार नीता अम्बानी का लुक काफी अलग था जिसमे उन्होंने गोल्डन बॉर्डर के साथ हरी साड़ी पहनी और एक जड़ाऊ हार भी पहने नज़र आई थी। रेड बॉर्डर की ग्रीन साड़ी में बड़ी बहु श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थी।

बिखेरे सेलेब्स ने अपने जलवे

बता दें कि बीती रात अम्बानी परिवार गणेश चतुर्थी के ग्रैंड इवेंट में सलमान खान से लेकर शाहरुख़ खान पहुंचे थे। हेमा मालिनी,दीपिका पादुकोण ,माधुरी, रेखा,सारा अली खान,आलिया भट्ट, जैसी कई और हसीनाओं ने अपने लुक से उस इवेंट में जलवा बिखेरा और बेहद खूबसूरत नज़र आई। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गज भी पहुंचे। अम्बानी परिवार के गणेशोत्सव में सचिन तेंदुलकर भी अपनी फॅमिली के साथ नज़र आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *