aditi-singh

UP Eletion 2022 – रायबरेली से अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को दी चुनौती

Khabar in hindi उत्तर प्रदेश ख़बर राजनीति राज्य

रायबरेली सदर से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसा है। उन्होंने प्रियंका गांधी के दिए नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन को कोरा नारा बताया और अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। अदिति सिंह ने कहा कि एक बार प्रियंका मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लें तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा और यह भी सबको पता चल जाएगा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। 

गौरतलब है कि रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में इसी एकमात्र सीट पर सफलता मिली थी। एक और गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से राहुल गांधी बीजेपी की स्मृति ईरानी ने उनको चुनाव में हरा दिया था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर रायबरेली से 90 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता था। अदिति के पिता अखिलेश कुमार सिंह अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय के रूप में रायबरेली सदर से पांच बार विधायक चुने गए थे। 2019 में अखिलेश सिंह के देहांत के बाद अदिति इस बार बिना पिता के साए के अपनी नई पार्टी भाजपा से इस सीट से मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *