Varun gandhi and priyanka gandhi

UP Lok Sabha Election 2024: रायबरेली में गांधी बनाम गांधी की जंग में कौन जीतेगा

Khabar in hindi उत्तर प्रदेश ख़बर राजनीति राज्य

उत्तर प्रदेश की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक कही जाने वाली रायबरेली सीट से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। ऐसा कयास लगाता जा रहा हैं कि कांग्रेस की तरफ से रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। इस बीच बीजेपी ने उनके खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के दूसरे सदस्य से वरुण गांधी को मैदान में उतारने का मन बनाया लिया हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने वरुण गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। सूत्रों की मानें तो वरुण ने अपनी चचेरी बहन प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के निर्णय में विचार करने के लिए समय मांगा है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने रायबरेली से प्रत्याशियों के पैनल में वरुण गांधी का नाम भी शामिल किया है। बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस बार सोनिया गांधी के राज्य सभा जाने की वजह से रायबरेली की ये सीट खाली हो गई हैं। यहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में बीजेपी के आंतरिक सर्वे में वरुण गांधी के मैदान में उतरने से पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने की स्थिति में होगी यह बात निकलकर सामने आई है। जिसके बाद से वरुण गांधी को उतारने की कवायद तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वरुण गांधी एक दो दिन में अपना निर्णय सुना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *