बोल्डनेस का डबलडोज है बॉलीवुड सिंगर हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो ‘दीवानी’

Khabar in hindi मनोरंजन


संजीव के. झा
बॉलीवुड सिंगर हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो ‘दीवानी’ रिलीज हो चुका है। यह गाना स्काइ 247 म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। प्रतिभाशाली गायिका हिमानी कपूर द्वारा गाया और संगीतकार रिमी धर द्वारा रचित यह गाना आपके दिल को छूने वाला है। हाल ही में रिलीज इस गाने के बोल व सींस सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर हो रहे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को महज दो दिन में एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। अगर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करें, तो दो दिन में ही कुल मिलाकर लगभग पांच मिलियन लोगों ने इस गाने को देखा और सुना है। कई यूजर ने तो कमेंट करते हुए इस गाने को बोल्डनेस का डबलडोज बताया है।
बॉलीवुड निर्देशक फरीद मलिक ने इस गाने को निर्देशित किया है। फरीद मलिक के अनुसार यह गाना हर संगीतप्रेमी के दिल पर छाप छोड़ने वाली है। हिमानी बेहतरीन गायिका हैं और इस गाने के लिए उनसे बेहतरीन आवाज शायद कोई हो नहीं सकती है। ऊपर से एक समृद्ध सांस्कृतिक शहर लंदन के लोकेशन ने गाने को जीवंत कर दिया है। इस गाने को देख रोमांस व प्यार के चरम को आप महसूस कर सकते हैं।
Song link : https://youtu.be/9rDP6nGA_Hk
गायिका हिमानी कपूर ने भी इस गाने को अपने करियर का एक बेहतरीन नंबर बताया है। उन्होंने कहा, ‘यह गाना जैसे ही मेरे पास आया, मैंने झट से हां कह दिया। यह गाना कई मायनों में खास है। इसके शब्द आपको अंदर से झकझोर देने वाले हैं। रिकॉर्ड करते वक़्त कई बार मैं गाने में ही खो गई थी। यही कारण था कि इस गाने को रिकॉर्ड करने में मुझे बहुत मजा आया। महज 02:56 मिनट का यह गाना एक लंबी कहानी कहती है।
फ़िल्म मेकेनिक लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई इस गाने के निर्देशक फरीद मलिक, गायक हिमानी कपूर, संगीतकार रिमी धर, जबकि अदितिप्रिया बी, रॉबी मैक महान और चारू मुख्य भूमिका में हैं। कोरियोग्राफर सना खान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *