viplav

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

Khabar in hindi ख़बर राजनीति राज्य

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को दोपहर राज्यपाल एसएन आर्य से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा उनको सौंप दिया। इसके साथ ही नए सीएम के नामों को लेकर चर्चा जोरो पर चल रही हैं। त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में राज्यसभा सांसद माणिक साहा और त्रिपुरा के राज परिवार से जुड़े एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सबसे आगे चल रहे हैं।

उधर, नए नेता के चयन के लिए शनिवार को रात 8 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद नए नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, विनोद तावड़े और त्रिपुरा के प्रभारी विनोद सोनकर अगरतला पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी एक नए चेहरे के साथ मैदान में उतरना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *